दिल्ली-जयनगर रेलखंड पर आने वाली ट्रेन गरीबरथ एक्सप्रेस से स्थानीय पुलिस ने छेड़खानी के मामले में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार ट्रेन में अपनी मां के साथ युवती दिल्ली से लखीसराय जा रही थी। इसी दौरान अररिया निवासी बीटेक का एक छात्र औशफ नैयर उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने मोबाइल पर दानापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित छात्र को ट्रेन से गिरफ्तार किया।
वहीं आरोपित छात्र ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। बताया कि वह जामिया मिलिया इस्लामिया सेंटर, दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही गुरुवार को हज कर पटना लौट रहे पिता से मिलने के लिए वह आ रहा था। ट्रेन में सीट एक्सचेंज करने के लिए युवती दबाव बना रही थी। उसके बात न मानने पर युवती ने झूठा छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
The post गरीबरथ एक्सप्रेस में लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा B.Tech का छात्र गिरफ्तार appeared first on UpdateBihar.