दरभंगा के बहादुरपुर थाना अन्तर्गत सैदनगर में आज अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी है| प्रॉपर्टी डीलर का नाम शंकर मंडल बताया जा रहा है| अपराधियों ने शंकर मंडल को घर से बुलाकर लगातार तीन गोली मारी और मौके का फायदा उठाकर चलते बने| गोली बारी की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शंकर मंडल को दरभंगा अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया| जहाँ डॉक्टरों ने उसे मूर्त घोसित कर दिया| इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार का पूछताछ कर रही है|
घटना के पीछे का कारन पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है| पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है की गोली मारने वाले एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और बाकियों के लिए छापेमारी जारी है| दरभंगा करीब डेढ़ महीने पहले भी एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सुर्खियों में रहा था|
The post दरभंगा में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या appeared first on Latest News from Bihar| Jobs in Bihar| Bihar Result| Updatebihar.com .